
जिला अध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल
संगठनात्मक मजबूती को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस की स्मृति में उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। मुलाकात के दौरान जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों संगठन की गतिविधियों आगामी कार्यक्रमों जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की स्थिति कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आम जनता से जुड़े विषयों की जानकारी भी पूर्व मुख्यमंत्री को दी। श्री बघेल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कोमल दास साहू, राजा देवराज किशोर दास, जितेंद्र सिंह गौर, सज्जाक खान, चंद्रेश यदु, तेजराम, दुर्गेश, रिंकू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।