KCG

जिला धोबी समाज का शपथ ग्रहण व परिचय सम्मेलन समारोह संपन्न

विधायक यशोदा वर्मा ने सामुदायिक भवन के लिये 10 लाख की घोषणा की

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के सांस्कृतिक भवन में जिला धोबी समाज का शपथ ग्रहण एवं परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम बीते दिनों संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा उपस्थित रही वहीं अध्यक्षता प्रदेश धोबी समाज अध्यक्ष मनोज निर्मलकर रहे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष लीला प्रकाश मंडावी, एनसीडब्ल्यूसी प्रदेश अध्यक्ष नदीम मेमन, धोबी समाज के प्रदेश महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर, विजय कन्नौजे व मुख्य चुनाव अधिकारी पीपी बलभद्र मौजूद रहे. इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक निर्मलकर द्वारा प्रतिवेदन का वाचन किया गया जिसके पश्चात मुख्य अतिथि यशोदा वर्मा ने समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुये कहा कि सामूहिक विवाह से खर्च व समय कम लगता है.

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचाने, आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी विद्यालय से परिचय कराया. इसके साथ ही श्रीमती वर्मा ने धोबी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 10 लाख की घोषणा की. धोबी समाज के खैरागढ़ अध्यक्ष व पार्षद रूपेन्द्र रजक ने स्वयं की 2 डिस्मिल जमीन भवन निर्माण के लिये दान करने की घोषणा की जिसके बाद युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ. इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर चन्द्रशेखर रजक को संत गाडग़े व नातिन धोबनिन दाई अवार्ड से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर व बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर समाज के जिला सचिव होमलाल रजक, कोषाध्यक्ष लतमार निर्मलकर सहित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page