KCG

जामा मस्जिद कमेटी का मतदान कल, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड रायपुर के निर्देश पर जामा मस्जिद खैरागढ़ में अध्यक्ष पद के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ के मार्गदर्शन और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के निर्देशन में कल 9 मई को चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिये केवल दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला है जिनमें जमात के अरसद हुसैन और मो.अय्यूब सोलंकी का नाम शामिल है। अरसद हुसैन का चुनाव चिन्ह मुसाफा हाथ मिलाता हुआ वही वही दो पत्ती अय्यूब सोलंकी का चुनाव चिन्ह है। मतदान प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे बजे तक होगा। मतदाताओं को अपने साथ आधार कार्ड और क्रमांक पर्ची लेकर आना होगा वहीं केन्द्र में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के बाद मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव समिति द्वारा की जायेगी। मतदान की के पूर्व दिवस भूपेंद्र नेताम अतिरिक्त तहसीलदार ने मतदान केन्द्र जामा मस्जिद परिसर में पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान चुनाव समिति और मतदान दल के सदस्य मौजूद थे। प्रशासन और पुलिस ने कानून व्यवस्था और शांति सुरक्षा हेतु तैयारी कर ली है। चुनाव की विस्तृत जानकारी को सूचना बोर्ड पर चस्पा और जुमा में एलान किया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page