KCG

जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरंतर हो रहा आयोजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है. इसके अंतर्गत शुक्रवार को खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम बधमर्रा में सुबह साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे एवं ग्राम रेगाकठेरा में दोपहर 2 से 4 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा एवं छुईखदान विकासखण्ड के ग्राम कृतबांस में सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे एवं ग्राम बुढ़ासागर में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा. कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है. शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया जाएगा. जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page