Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

छुईखदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 जुआरी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज आकाश तिवारी छुईखदान। छुईखदान पुलिस ने जुआ-सट्टा पर नकेल कसते हुए छुईखदान में बड़ी कार्रवाई की है। महेन्द्र सिंह ठाकुर के बिल्डिंग मटेरियल ऑफिस में छापा मारकर पुलिस ने 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद ₹37,000 और 9 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग ₹33,800 आँकी गई है जब्त किए। कुल जब्त मशरूका की कीमत ₹70,800 बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमलाल पटेल, केदारनाथ साहू, मोहम्मद अख्तर, ओमप्रकाश पटेल, संजू नेताम, गौतम सिंह चंदेल, निलेश गुप्ता, रवि सिंह बघेल, विशाल मारूतकर और महेन्द्र सिंह ठाकुर शामिल हैं। मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 326/2025 धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अपराध गंभीर किस्म का होने से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page