Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर रानी नम्रता गिरीराज दास वैष्णव की बड़ी जीत, शीतल नवनीत जैन की हार के साथ भाजपा को लगा बड़ा झटका

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़/छुईखदान. छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर रानी नम्रता गिरीराज दास वैष्णव की बड़ी जीत ने पूर्व अनुमानों को सही ठहराते हुए शीतल नवनीत जैन को पराजित कर दिया। इस हार के साथ अपने ही गढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है और अध्यक्ष पद पर छुईखदान राजपरिवार के प्रतिनिधि का तीसरी बार कब्जा हो गया। अपने पाठकों को बता दे कि कांग्रेस की नम्रता ने भाजपा से अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी शीतल को 616 वोट से करारी मात दी है। 15 सीटों वाली नगर पंचायत में कांग्रेस 8 सीटों पर अपनी शानदार जीत के साथ आगे रही वहीं पिछलग्गू भाजपा ने 7 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित की है। नगर पंचायत छुईखदान के अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी रानी नम्रता गिरीराज किशोर दास वैष्णव ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शीतल नवनीत जैन को 616 वोट से हराकर बड़ी जीत हासिल की और सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका दिया। गौरतलब है कि शनिवार 15 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव की सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो छुईखदान में शुरू से लेकर अंत तक कांग्रेस प्रत्याशी रानी नम्रता दास वैष्णव बढ़त बनाकर आगे रही और अंततः आखरी राउंड की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रानी नम्रता दास ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी शीतल नवनीत जैन को 616 वोट से हराकर बड़ा झटका दिया। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रानी नम्रता दास वैष्णव को कुल 4888 मत में से 2732 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी शीतल नवनीत जैन को कुल 2116 वोट मिले। 40 मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों को नापसंद करते हुए अपना वोट नोटा में डाला, इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी रानी नम्रता दास वैष्णव ने चुनाव जीतकर छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। जीत के बाद विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे सहित कांग्रेस संगठन के नेताओं ने छुईखदान पहुंचकर विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Advertisement

कांग्रेस की नवनिर्वाचित छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष रानी नम्रता दास वैष्णव के पति राजा गिरिराज किशोर दास वैष्णव भाजपा के कद्दावर नेता रहे है और उन्होंने दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से ही जीत हासिल की थी पर इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित होने पर उन्होंने भाजपा से अपनी पत्नि के लिए टिकट मांगी थी पर भाजपा ने जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नवनीत जैन की पत्नि शीतल जैन को टिकट दे दी जो कि भाजपा के कद्दावर नेता खूबचंद पारख़ की बेटी है। जब रानी नम्रता दास को भाजपा ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित नहीं किया तो नाराज होकर गिरिराज ने न केवल जिला भाजपा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया बल्कि अपने कट्टर समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष रायपुर जाकर कांग्रेस का दामन थाम लिया जिसके बाद कांग्रेस ने दूसरे ही दिन उनकी पत्नि रानी नम्रता दास वैष्णव को छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page