अपराध

बकरा पार्टी कर रहे युवक के सिर पर महिला ने किया प्राण घातक हमला

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. ग्राम पांडादाह में बकरा पार्टी कर रहे युवक के सिर पर महिला ने प्राण घातक हमला कर दिया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी अनुसार ग्राम पांडादाह निवासी राजेन्द्र यदु पिता नंद कुमार उम्र 35 अपने मित्र पोषण पटेल के साथ बकरा पार्टी करते हुए बैठा था तभी पोषण पटेल की मां सुरजा पटेल वहां पहुंची और राजेन्द्र यदु को यह कह कर कि मेरे बेटे को बिगाड़ रहे हो उसके ऊपर लाठी मारकर घायल कर दिया। महिला के हमले से युवक का सिर फट गया जिसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र के सिर में 20 टांके लगे है। फिलहाल वह सिविल अस्पताल में भर्ती है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page