धर्म

शाकंभरी जयंती पर संगीत नगरी में हुये विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. पटेल मरार समाज की आराध्य देवी माँ शाकंभरी की भव्य जयंती समाज द्वारा शिव मंदिर मार्ग स्थित पटेल भवन में मनाई गई. कार्यक्रम की शुरूआत समाज की महिलाओं और बालिकाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. कलश यात्रा ईतवारी बाजार स्थित शीतला मंदिर प्रांगण से निकलकर बख्शीमार्ग, गोलबाजार, मस्जिद चौक, जयस्तंभ चौक, पुराना स्टैण्ड, नया बस स्टैण्ड, अंबेडकर चौक होते शिव मंदिर मार्ग स्थित पटेल समाज भवन पहुँची. जहाँ माँ शाकंभरी देवी का हवन पूजन कार्यक्रम विधिविधान से आयोजित किया गया. हवन पूजन के बाद समाज द्वारा महाप्रसादी का वितरण कर समाज स्तर पर समाज को एकता के साथ कार्य करने की अपील की गई. कार्यक्रम में समाज के जिलाध्यक्ष कन्हैया पटेल, समाजसेवी रामप्रसाद पटेल, लाला पटेल, सुदामा पटेल, रमेश पटेल, घनश्याम पटेल, महेश पटेल, मनीष पटेल, दयाराम पटेल, गणेश पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी महिलाएं, पुरूष और युवक युवती शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page