अपराध

गंडई क्षेत्र में सट्टा लिखने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों में 34 वर्षीय महिला भी शामिल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा लिखने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार एसपी अंकिता शर्मा व एएसपी नेहा पाण्डेय के निर्देशन में एएसपी प्रशांत खाण्डे के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक राजेश देवदास के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सट्टा लिखने एवं खेलने वालों पर कार्यवाही करने देहात भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना के आधार पर घेरा बंदी कर पंजाब नेशनल बैंक गंडई के पास सट्टा-पट्टी लिखते प्रहलाद जांगडे पिता लल्ला जांगड़े उम्र 36 साल निवासी ग्राम नेवासपुर थाना गंडई के पास से दो नग सट्टा-पट्टी, एक नग डॉट पेन एवं नगदी 520 रूपये, मेन चौक गंडई के पास सट्टा-पट्टी लिखते शिखा शर्मा पति दिवाकर शर्मा उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्र.11 मेन चौक गंडई के पास से एक नग सट्टा-पट्टी, एक डॉट पेन एवं नगदी रकम 1300 रूपये तथा नहर नाली ग्राम बरबसपुर के पास सट्टा लिख रहे आत्माराम धुर्वे पिता रामजी धुर्वे उम्र 32 साल निवासी ग्राम पेण्डरवानी थाना गंडई के पास से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग डॉट पेन, एक नग मोबाईल फोन रेडमी नोट ए कंपनी का एवं नगदी रकम 850 रूपये जुमला नगदी 2670 रूपये जप्त कर सभी सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page