KCG

चेन्नई तक पहुँची खैरागढ़ की कामधेनु माता सौम्या की चर्चा

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. मनोहर गौशाला खैरागढ़ की कामधेनु गाय सौम्या की चर्चा चेन्नई तक है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तमिलनाडु प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड के सदस्य, इंडिया इंडो​नेसिया फ्रेंडशिप एसोसिएशन के सचिव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र गुरुमूर्ति नटराजन, चेन्नई इंडिया वेटिवर फाउंडेशन के डायरेक्टर पीएन सुब्रमण्यम अपने मित्रों के साथ मनोहर गौशाला पहुंचे वे अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे थे और करीब दो घंटे यहां बिताया. कामधेनु माता के दर्शन कर उन्होंने मनोहर गौशाला के ट्रस्टी पदम डाकलिया (अखिल जैन) से इस संबंध में पूरी जानकारी ली. इसके अलावा पशु चिकित्सालय एवं गौशाला द्वारा बनाए गये जंगल का उनकी टीम ने अवलोकन किया. गुरुमृर्ति, सुब्रमण्यम ने मनोहर गौशाला को अद्भुत बताया. उन्होंने गौ मूत्र एवं गोबर से जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी भी ली. इसके अलावा गौशाला में चल रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की. गौशाला में की गई व्यवस्था, साफ-सफाई एवं गौ वंश के रखरखाव की सराहना करते हुये अधिकारियों ने कहा कि ऐसा तो डेयरी वाले भी गौवंश को नहीं रख सकते. मनोहर गौशाला में गायों के लिए विशेष सुविधा है.
फसल अमृत की चर्चा के लिए बुलाया दिल्ली ट्रस्टी पदम डाकलिया ने मनोहर गौशाला में होने वाले रिसर्च व यहां से तैयार किये गये उत्पाद के संबंध में टीम को जानकारी दी. फसल अमृत की विशेषता पर टीम ने उसकी सराहना की. चेन्नई इंडिया वेटिवर फाउंडेशन के डायरेक्टर पीएन सुब्रमण्यम ने डाकलिया को फसल अमृत के संबंध में चर्चा करने के लिए उनके दिल्ली ऑफिस आमंत्रित किया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page