पॉलिटिक्स

सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाकर भाजपाईयों ने निकाली सायकल रैली

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाकर भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार के विरोध में सायकल रैली निकाली. प्रदेश मेंं भूपेश बघेल सरकार पर कुशासन, बढ़ते अपराध व भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाते हुये प्रदेश सरकार के विरोध में सायकल रैली निकालकर भाजपाईयों नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया. सायकल रैली के दौरान भाजपाईयों ने कहा कि भूपेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी लेकिन 50 माह का बेरोजगारी भत्ता युवाओं को 2500 रूपये प्रति माह की दर से 1 लाख 25 हजार रूपये प्रत्येक युवा को भूपेश सरकार द्वारा प्रदान करनी थी जिसे रोक दिया गया है.

जिला मुख्यालय में भी नगर के शीतला मंदिर से रैली निकलकर गोल बाजार होते हुये पुराना बस स्टैंड से आंबेडकर चौक तक पहुंची जहां नेता जी सुभाषचंद्र बोस के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला महामंत्री रामाधार रजक, ग्रामीण मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, जिला प्रवक्ता अनिल अग्रवाल, जिला मंत्री शशांक ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष व पार्षद विनय देवांगन, सूर्यदमन सिंह, आशीष सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, चंदन गिरी, रूपेन्द्र रजक, कपिल बैद, नरेंद्र श्रीवास, शौर्यदित्य सिंह, निकेश सिंह, मंजीत सिंह, अंकित तिवारी, त्रिलोक कोठले, हर्ष वर्मा, रवि मानिकपुरी, अनीश सिंह, सूरज देवांगन, व्यापारी मोटवानी, गौतम सोनी, प्रशांत कंडरा, वेदांत सिंह व ईश्वर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page