Uncategorized

चिरायु योजना बनी उम्मीद की किरण, दिव्यांश के जीवन में लौटी मुस्कान

खैरागढ़. ग्राम दिलीपपुर निवासी हिमालय वर्मा के पुत्र दिव्यांश वर्मा के लिए चिरायु आरबीएसके योजना उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दिव्यांश के उपचार को लेकर आर्थिक कठिनाइयों के बीच परिवार चिंतित था। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से परिवार को चिरायु आरबीएसके योजना की जानकारी मिली। चिरायु टीम द्वारा जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी कर दिव्यांश का रायपुर के अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के बाद दिव्यांश के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। अब वह स्वस्थ होकर नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा है। बेटे को स्वस्थ और सामान्य जीवन जीते देखकर परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।हिमालय वर्मा ने चिरायु टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से समय पर उपचार मिलने से उनके बेटे को नया स्वास्थ्य और परिवार को बड़ी राहत मिली। चिरायु आरबीएसके योजना के माध्यम से बच्चों में जन्मजात एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दिव्यांश की कहानी समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के महत्व को रेखांकित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page