Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर सत्संग, यज्ञ और सेवा के साथ लिया वृक्षारोपण का संकल्प

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. गायत्री प्रज्ञा पीठ खैरागढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर एक कुंडीय गायत्री यज्ञ, गुरु पूजन, संगोष्ठी और सत्संग का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर की गणमान्य महिलाएं व समाजसेवी जन शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, स्वास्थ्य सभापति रेखा विकेश गुप्ता तथा खाद्य सभापति देवीन कोठले विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन गायत्री महिला मंडल प्रमुख साधना अग्रवाल ने किया वहीं ट्रस्टी दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजन को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में गुरुजनों के चरणों में तिलक-अर्चन, श्रीफल एवं साल भेंट कर भावपूर्ण सम्मान किया गया। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी ने समस्त गुरु परिजनों को नमन करते हुए समाज में गुरु की भूमिका को सर्वोच्च बताया।

वृक्षारोपण को लेकर संगोष्ठी, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में आगामी दिनों में वृहद वृक्षारोपण अभियान को लेकर चर्चा हुई। गायत्री परिवार द्वारा “हर पर्व पर एक पेड़” के संकल्प के साथ आने वाले सप्ताह में सामूहिक पौधरोपण की योजना पर सभी ने सहमति दी। युवामंडल प्रमुख राम यादव, ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह, महिला समूह की मंजु यादव, कुंभकार जी, कमल सिंह ठाकुर, महेश गिरी, आशीष मालवीय एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की घोषणा की। गायत्री परिवार की ओर से बताया गया कि यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को निभाने की प्रेरणा भी बन गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page