अपराधछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्व पर पुलिस ने की कार्रवाई

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। केसीजी जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक असामाजिक तत्व के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपी सुनील वर्मा (36 वर्ष) निवासी मारूटोला द्वारा एक व्यक्ति से विवाद कर मारपीट और क्षेत्र में अशांति फैलाने की शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की गई।आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 30/53/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page