KCG

40 पौवा अवैध शराब के साथ छुईखदान पुलिस ने शराब कोचिया को किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने चलाये जा रहे अभियान के तहत 1 मई को छुईखदान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल में काफी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिये ले जा रहा है। सूचना मिलते ही सायबर सेल एवं थाना छुईखदान की संयुक्त टीम ने उदयपुर-आमगांव तिराहा के पास मेन रोड में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की और मौके पर आरोपी मुस्ताख खान को अवैध लाभ के लिए 40 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब बिक्री के लिये परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा अवैध रोमियो देशी प्लेन शराब कुल 07.20 बल्क लीटर शराब कीमती 32 सौ रुपये जब्त की गई तथा आरोपी मुस्ताख खान को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page