राजनांदगांव

साल्हेवारा महाविद्यालय में रासेयो के स्वयंसेवकों ने निकाली एकता संदेश रैली

सत्यमेव न्यूज़/साल्हेवारा. शनिवार को शासकीय नवीन महाविद्यालय साल्हेवारा में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.सनत कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में दोपहर 12 बजे सद्भावना गीत एवं नारे के साथ एकता संदेश रैली निकाली गई वहीं ग्राम साल्हेवारा का भ्रमण करते हुये ग्रामवासियों को एकता का संदेश दिया गया. इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सामुहिक गीत एवं नृत्य, भाषण व कविता के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों व महत्व को रेखांकित करते हुये समाजहित में युवाओं को आगे आने के लिये प्रेरित किया. इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक अरविंद भेडिय़ा, सुश्री किरण शर्मा, अखिलेश यादव, राजेन्द्र राऊत, केदार साहू, रुपराग साहू का विशेष सहयोग रहा. रासेयो के स्वयंसेवक उमाशंकर जांगडे, पूनम दांदरे सहित स्वयंसेवकों के साथ विद्यार्थीगण उपस्थित रहे.

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page