गंडई व छुईखदान नगर पंचायत वार्डों के आरक्षण बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी तेज
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर सभाकक्ष में नगरीय निकाय क्षेत्र में गुरुवार को आरक्षण संबंधी कार्यवाही संपन्न हुई। नगर पंचायत छुईखदान व गंडई के 15-15 वार्ड का आरक्षण तय कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न किया गया। सबसे पहले सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित कर आरक्षण के नियम व दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई। बताया गया कि आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। आरक्षण का निर्धारण नगर की जनसंख्या के प्रतिशत अनुसार ही किया गया। 50 प्रतिशत आरक्षण में एससी और एसटी वर्ग के आरक्षण निकालने के बाद जो प्रतिशत बचा उसमें ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया गया साथ ही महिला आरक्षण 1/3 अनुपात मतलब लगभग 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए सीट आरक्षित रखी जाएगी। उक्त नियमों का पालन करते हुये आरक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। छुईखदान में वार्ड क्रमांक 1 राजमाता मोहन कुंवर वार्ड, वार्ड क्रमांक 2 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, वार्ड क्रमांक 4 अब्दुल कलाम आजाद वार्ड, वार्ड क्रमांक 5 महात्मा गांधी वार्ड व वार्ड क्रमांक 11 राजीव गांधी वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ। इसके बाद महिला आरक्षण के चक्रानुपात नियम का पालन करते हुए ओबीसी महिला सीट आरक्षित किया गया जिसमें वार्ड 2 व 5 अनारक्षित हुआ बाकी बचे वार्ड क्र. 1, 2, 4, ओबीसी मुक्त हुआ।
छुईखदान नगर के सामान्य वर्ग में यह बन रही स्थिति
छुईखदान के सामान्य वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 6 जवाहर लाल नेहरू वार्ड, वार्ड क्रमांक 7 संजय गांधी वार्ड, वार्ड क्र. 8 शहीद भगत सिंह वार्ड, वार्ड क्र. 9 डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, वार्ड क्र. 10 तिलक वार्ड, वार्ड क्र. 12 शिवाजी वार्ड, वार्ड क्र. 14 इंदिरा गांधी वार्ड, वार्ड क्र. 15 महाराणा प्रताप सिंह वार्ड अनारक्षित हुआ है। इसमें वार्ड क्र. 6, 7, 8 महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड क्रमांक 9, 10, 12, 14, 15 अनारक्षित मुक्त हुआ।
छुईखदान में 1-1 सीट एससी व एसटी के लिये हुई आरक्षित
छुईखदान के वार्ड क्रमांक 13 बाबा साहेब अम्बेडकर वार्ड में नगर के कुल अनुसूचित जाति वर्ग के 48 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या है जिसके कारण इस वार्ड को अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए अनारक्षित किया गया। वार्ड क्र. 3 ऋतुपर्ण किशोर वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए मुक्त हुआ है। इसके बाद ओबीसी का आरक्षण लाटरी सिस्टम से किया गया। जिसमें चक्रानुक्रम (2019 के चुनाव में जो सीट ओबीसी वर्ग के लिए अनारक्षित को हुआ था वह वर्तमान चुनाव में ओबीसी वर्ग के लिए अनारक्षित नहीं हो सकता) बाकी बचे वार्ड की पर्ची निकाली गई।
गंडई नपं: 2 एसटी, 3 एससी 2 ओसीबी वर्ग के खाते में
नगर पंचायत में जनसंख्या के हिसाब से वार्ड क्रमांक 8, 14, 15 एससी वर्ग के खाते में गया जिसमें से वार्ड क्रमांक 14 शिव मंदिर वार्ड महिला एससी के लिए आरक्षित हुआ। एसटी वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 11 व 12 अनारक्षित हुआ जिसमें वार्ड क्रमांक 12 पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड महिला एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। ओबीसी के लिए वार्ड क्रमांक 5,9 ओबीसी जिसमें वार्ड क्रमांक 9 ओबीसी महिला आरक्षित हुआ। सामान्य वर्ग के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 6, 7, 10, 13, अनारक्षित हुआ है। इसमें वार्ड क्रमांक 4 व 6 महिला आरक्षित हुआ, बाकी बचे वार्ड मुक्त हुये है। गंडई एवं छुईखदान नगर पंचायत में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और दावेदार अब खुलकर सामने आने लगे हैं।