
नवरात्र में ग्राम भुरभूसी के दुर्गा मंच के पास खेल रहे थे जुआ
खैरागढ़। गंडई पुलिस ने ग्राम भुरभुसी में जुआ खेलने वालों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और कुल 3,220 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर को ग्राम भुरभुसी के दुर्गा मंच के पास जुआ खेलने की सूचना पर दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से 1,480 रुपए नकद और ताश की गड्डी जब्त की गई। वहीं गांव के स्कूल के पास दूसरी कार्रवाई में चार अन्य आरोपी ताश पर दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़े गए। इनके कब्जे से 1,740 रुपए नकद, ताश की गड्डी और प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई।
