राजनांदगांव

जिला स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग में खैरागढ़ के विक्की द्वितीय व चंदन तृतीय स्थान पर

हर्षवर्धन रामटेके

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग आर्म रेसलिं स्पर्धा एवं बॉडी बिल्डिंग एवं मेन्स व वूमेन्स फिजिक्स प्रतियोगिता में खैरागढ़ के विक्की कुमार धुर्वे ने द्वितीय तथा चंदन साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है. ज्ञात हो कि राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंद दास निर्मलकर ऑडिटोरियम में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जहां जिले से लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया था.

नगर के बरेठपारा निवासी विक्की कुमार धुर्वे पिता शंकर लाल धुर्वे उम्र 24 वर्ष ने सीनियर कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं नगर से लगे ग्राम कोड़ेनवागांव के निवासी चंदन साहू पिता गोपी साहू उम्र 20 वर्ष ने जूनियर कैटेगरी में बेहतर बॉडी बिल्डिंग के लिये तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

बता दे कि विक्की इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के जीम में ट्रेनर का कार्य करते हैं वहीं चंदन साहू विक्की से ट्रेनिंग ले रहे हैं. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने पर विक्की व चंदन के परिजनों सहित मित्रों ने उज् जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page