Uncategorized

खैरागढ़ में होगी राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता, 4 जनवरी तक प्रवेश निशुल्क

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नन्हें छात्र-छातत्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने और तकनीकी व सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 11 जनवरी रविवार को दिलीप सिंह मंगल भवन खैरागढ़ में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता को प्रतिभागियों की आयु एवं शैक्षणिक स्तर के अनुसार चार समूहों में विभाजित किया गया है। प्रथम समूह कक्षा 1 से 5, द्वितीय समूह 6 से 8, तृतीय समूह 9 से 12 तथा चतुर्थ समूह कॉलेज एवं फ्रीलांस वर्ग के लिए निर्धारित है। कार्यक्रम संयोजक किशोर शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के हुनर, कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करना है। कला के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, संस्कृति, देशप्रेम, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, इनोवेशन और डिजिटल क्रांति जैसे विषयों से जोड़ा जाता है। प्रत्येक वर्ष अलग-अलग विषयों पर बच्चे अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय नई शिक्षा नीति और विकसित भारत रखा गया है जिस पर प्रतिभागी अपने सृजन को आकार देंगे। ज्ञात हो आयोजन अपनी 12वीं कड़ी में प्रवेश कर चुका है जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से बच्चे भाग लेते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे वहीं विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 4 जनवरी तक निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिये समकालीन कलाकार एवं शिक्षक किशोर शर्मा से संपर्क किया जा सकता है। उक्त गरिमामयी कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह व शाँतिदूत संस्था के संयोजक अनुराग शाँति तुरे की उपस्थिति में किया जाएगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page