छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

नकली नोट छापने का भंडाफोड़, कर्ज में डूबे युवक को पुलिस ने दबोचा

सत्यमेव न्यूज कांकेर। जिले में नकली नोटों के कारोबार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज से परेशान एक युवक ने अवैध तरीके से पैसा कमाने के लिए नकली नोट छापने का रास्ता अपना लिया। आरोपी अपने घर को ही नकली करेंसी तैयार करने का अड्डा बनाकर 500 रुपये के जाली नोट छाप रहा था। कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बाजार में बड़ी मात्रा में नकली नोट खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नए बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब साढ़े छह लाख रुपये मूल्य के 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भारी कर्ज में डूबा हुआ था और जल्द पैसा कमाने के लालच में घर पर ही नकली नोट तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली नोट छापने में इस्तेमाल उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page