KCG

एचपीवी टीकाकरण से बढ़ी जागरूकता, खैरागढ़ में किशोरियों ने लगवाई वैक्सीन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर अब किशोरियों और अभिभावकों में जागरूकता बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 10 किशोरियों ने एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगवाकर स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। टीकाकरण के दौरान अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सजगता दिखाई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसरों में शामिल है जिसका प्रमुख कारण एचपीवी संक्रमण माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि किशोरावस्था में लगाया गया एचपीवी टीका भविष्य में इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम करता है। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मितानिन एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर किशोरियों एवं उनके परिजनों को एचपीवी टीकाकरण के लाभों की जानकारी दे रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पात्र आयु वर्ग की बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में ले जाकर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page