KCG

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केंद्र सरकार द्वारा पुरे देश मे संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुरुवात छत्तीसगढ़ मे 16 दिसंबर को हुआ जिसमे खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले मे भी आरंभ किया गया और इस क्रम मे जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्षणपुर मे पूर्व विधायक कोमल जंघेल के द्वारा शुभारंभ किया इस संकल्प यात्रा के माध्यम से निर्धारित पंचायत मुख्यालयों मे प्रचार वेन पहुंचेगा जिसमे स्क्रीन के मध्यम से कार्यक्रम होगा.कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे कोमल जंघेल ने संबोधित करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों को रहने के लिए आवास, घर घर में पीने की पानी, उज्जवला गैस, स्वस्थ लाभ के लिए आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत जैसे अनेकों योजना देश मे प्रारम्भ कर देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया हैं कार्यकम का अध्यक्षता प्रेमनारायण चंद्राकर ने किया. कार्यक्रम मे सीईओ, बिईओ सरपंच व अन्य अधिकारी, व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page