KCG

बगदूर में हुआ कबीर कुटी सत्संग का आयोजन, जिपं उपाध्यक्ष शामिल हुए

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बगदूर में आयोजित कबीर कुटी सत्संग समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि जब भी कबीर कुटी सत्संग का आयोजन होता है मुझे आमंत्रित किया जाता है। इस मंच के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं के साथ आत्मिक शांति और सत्संग का लाभ प्राप्त होता है। समारोह के दौरान श्री सिंह ने फेंसिंग तार कार्य के लिये 1.50 लाख रूपये की घोषणा की जिससे आयोजन स्थल के विकास में सहयोग मिल सके। इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री आनंद सिन्हा, युवराज पटेल समेत सत्संग से जुड़े सैकड़ों अनुयायी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page