Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

खैरागढ़ में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ली समीक्षा बैठक

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने खैरागढ़ पहुंच भापजा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित के विचारधारा वाली पार्टी है जो शून्य से शिखर पर पहुंच गई है दूसरी ओर जिस पार्टी का कोई विचारधारा नहीं वो शिखर से शून्य की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी दो सीटों पर रहने वाली भारतीय जनता पार्टी के पास आज सबसे ज्यादा सांसद है।

उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि जो लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है उसे पूरा करने के लिये केवल 15 अक्टूबर तक का समय है जिसके लिये आप सभी जुट जाईये। सदस्यता अभियान के माध्यम से हम अपनी बात को घर–घर तक पहुंचा सकते हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी लेना है और सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाना है।

जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए केन्द्रीय मंत्री का दौरा हुआ है, हमारा जिला नया बना है जहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी के हर कार्य में अच्छा काम किया है। सदस्यता अभियान को लेकर हमें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है जिससे हमारे जिले में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा हो सके। बैठक में जिला संयोजक तिरथ चंदेल, जिला महामंत्री रामाधार रजक, पूरन जंघेल, गिरिजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, सदस्यता अभियान के संयोजक शशांक ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, राजेश मेहता, नरोत्तम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page