खैरागढ़ में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिये हुआ भूमिपूजन

गायत्री परिवार सहित धर्मप्रेमियों के पुनीत प्रयास से चल रही तैयारी
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय खैरागढ़ में आगामी 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे चार दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए समारोह पूर्वक भूमि पूजन किया गया। बता दे कि विगत दिनों राजा फतेह सिंह खेल मैदान में संपन्न किए जाने वाले राष्ट्र जागरण 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन राजनांदगांव शक्तिपीठ से पधारे आचार्य टिकेंद्र सिंह, व डोमन पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रों के द्वारा पूर्ण कराया गया जहां मुख्य यजमान डॉ.रूना सिंह एवं श्रीमती भारती सिंह उपस्थित रही। कार्यक्रम में खैरागढ़ नगर के सम्मानीय नागरिक एवं सभी भक्त भी उपस्थित रहे। खैरागढ़ जिले के अलावा अन्य जिलों से भी गुरुदेव के शिष्य एवं गायत्री के साधक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने पधारे जिसमें खैरागढ़ नगर के वरिष्ठ नागरिक मिहिर झा, राकेश बहादुर सिंह, केशव सिंह, दाऊ राम कुमार सिंह, लाल चिंताहरण सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, नीलिमा गोस्वामी, महेश गिरी गोस्वामी, शोभना अग्रवाल, करुणा सोनी, आशीष मालवीय, हीराबाई ठाकुर, श्रीमती लीला सिंह, टीडी वर्मा, सतीश सिंह, कमल नारायण सिंह, राम यादव, बी.एल विश्वकर्मा, तोरण साहू घुमका से शीला सोनी, रतन यादव, प्रभात साहू, शकुंतला वर्मा, पिंकी, हरि डरसेना एवं पूर्णिमा डरसेना
संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से डॉ.राजन यादव, विनय शर्मा, धमधा से शिव कुमार राठौर ईश्वरी, घुमका से अजीत वर्मा कलकसा से शंकर लाल वर्मा,
श्याम लाल वर्मा, गंडई से प्रभु राम वर्मा, सालिगराम कुंभकार, चेतराम कुंभकार साजा से पोखन सिंह ठाकुर, डीआर वर्मा, रामअवतार
आदि क्षेत्र थे सभी नागरिकों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक भूमि पूजन का संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2024 तक संपन्न किए जाने वाले 51 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया एवं तन-मन-धन से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ताकि इस लोकमंगल कार्यक्रम को व्यापक सफलता मिल सके एवं विश्व कल्याण की भावना से आयोजित यह पुनीत यज्ञ सफल हो।
अंत में आभार प्रदर्शन डॉ.राजन यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह एवं श्रीमती सत्यभामा सिंह तथा गुलाब चोपड़ा एवं रामकुमार सिंह का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।