Advertisement
Uncategorized

खैरागढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने की सात दिवसीय शैक्षणिक यात्रा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह भ्रमण 26 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों का अध्ययन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना रहा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भोरमदेव, अमरकंटक, भेड़ाघाट, सीहोर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, ममलेश्वर तथा पंचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष यशपाल जंघेल ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की यात्राओं के शैक्षणिक महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ सांस्कृतिक समझ भी मजबूत होती है।

सह प्रभारी डॉ उमेंद कुमार चंदेल ने उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर में नाथ एवं सिद्ध परंपरा से जुड़ी प्रतिमाओं की ऐतिहासिक जानकारी दी तथा सांदीपनी आश्रम में अंकित गीता के दार्शनिक पहलुओं को विस्तार से समझाया। महिला सह प्रभारी पायल सुधाकर ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर की धार्मिक विशेषताओं कलात्मक संरचनाओं और आकर्षक लाईट शो की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मंदिर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता से परिचित कराया। इस शैक्षणिक भ्रमण में एमए हिंदी, समाजशास्त्र, एमएससी जूलॉजी, बीए एवं बीएससी तृतीय वर्ष के कुल 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भ्रमण के सफल संचालन में टिकेंद्र, गौरी, नीतेश, देवेंद्र, लीना, ट्विंकल और बिशाखा सहित सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page