Advertisement
KCG

खैरागढ़ महाविद्यालय के छात्रों ने अमरकंटक का किया शैक्षणिक भ्रमण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के रसायन शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक एमएससी रसायन शास्त्र विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व प्रो.मनीषा नायक ने किया। इस यात्रा का उ‌द्देश्य छात्रो को न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि को भी समृद्ध करना था। यात्रा के दौरान छात्रों ने अमरकंटक के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थलों में प्रमुख रूप से कल्चुरी मंदिर, जैन मंदिर, यंत्र मंदिर, माई के बगिया, कपिलधारा, दूधधारा और रतनपुर (बिलासपुर) शामिल थे। इन स्थलों का भ्रमण करते हुये छात्रों ने भारतीय संस्कृति और इतिहास के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों ने इस शिक्षा यात्रा को बहुत ही प्रेरणा-दायक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। विभागाध्यक्ष मनीषा नायक ने बताया कि इस इस प्रकार की यात्राएं विद्यार्थीयों को पुस्तक से बाहर जाकर वास्तविकता में विज्ञान और संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। इस शैक्षणिक यात्रा में दामिनी वर्मा, राकेश वर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इसमें ऐश्वर्या, नेहा, ममता, नेतराम, संजय, तीजराम प्रार्थी सहित छात्र सम्मिलित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page