Advertisement
KCG

जब विधायक ही नहीं सुरक्षित तो आम जनता किसके भरोसे- गुप्ता

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छत्तीसगढ़ में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप के केसीजी जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा है कि जब प्रदेश में भाजपा के विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रह गई है। उन्होंने भाजपा शासन को सुशासन नहीं खुला गुंडाराज करार देते हुये गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। श्री गुप्ता ने 12 जुलाई को बेमेतरा में आरंग विधानसभा के भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हुई पत्थरबाज़ी की घटना को कानून व्यवस्था की खुली विफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि यह दर्शाता है कि सत्ता में बैठे लोगों की सुरक्षा भी इस सरकार में नहीं हो पा रही है। आम आदमी पार्टी ने तीखे शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मैनपाट में मस्त हैं वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़ में व्यस्त हैं और गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर में रैलियां कर रहे हैं जबकि राज्य की जनता अपराधियों से डरकर जी रही है। मनोज गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंत्रीगण अडानी के सपनों को सजाने में लगे हैं और प्रदेश की जनता को लूट, बलात्कार और चाकूबाज़ी की घटनाओं के बीच मरने को छोड़ दिया गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि राजधानी से लेकर केसीजी ज़िले तक चोरी, लूट, बलात्कार, फायरिंग और पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं आम हो चुकी हैं। पुलिस गश्त महज़ दिखावा बनकर रह गया है लोगों का भरोसा अब टूटने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सल क्षेत्र बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में एक बार फिर हमले तेज हो गये हैं। जवानों की शहादत बढ़ रही है, और ग्रामीणों के मन में फिर डर बैठ गया है। इससे साफ है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page