Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

खैरागढ़ केन्द्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस पर हुये विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय खैरागढ़ में स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के मनोनीत अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अंजय कुमार ने की।

Advertisement

कार्यक्रम में रसायन शास्त्र विभाग की ओर से छात्र आर्यन बख्शी एवं छात्रा अर्चिता महोबिया द्वारा वैज्ञानिक गतिविधि का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विभिन्न विभागों की ओर से केन्द्रीय विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों को दर्शाते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा

प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को केन्द्रीय विद्यालय स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनसे श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम लाने तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़े परिश्रम करने की बात कही। प्रभारी प्राचार्य अंजय

कुमार ने विद्यार्थियों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना के उद्देश्य के अनुरूप एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य के पालन के लिये अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की बात कही। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से स्वागत गीत, केन्द्रीय विद्यालय ध्येय गीत भारत का स्वर्णिम गौरव, छात्र मोक्ष साहू कक्षा 11वीं द्वारा हिंदी में उद्बोधन, छात्र क्षितिज पारधी और मेघा बंजारे कक्षा पांचवी द्वारा कविता पाठ, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चेतावनी से युक्त हिंदी नाटक तथा कक्षा 12वीं के

छात्र गौरव फोटानी और कक्षा नवमी के छात्र सिद्ध जैन द्वारा वायलिन वादन प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक वर्ग की छात्राओं द्वारा कथक नृत्य की मनोरम प्रस्तुति भी दी गई। इसी क्रम में विद्यालय के भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न प्रयोगों एवं प्रादर्शों का प्रदर्शन किया गया। अपर कलेक्टर के द्वारा विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया गया और विद्यार्थियों से उनके प्रदर्शित मॉडल के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रश्न भी पूछे गए। प्राचार्य अंजय कुमार ने भी विभिन्न मॉडलों की कार्य पद्धति के संबंध में विद्यार्थियों से चर्चा की और उन्हें भविष्य में अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के भाषा विभाग, एक भारत श्रेष्ठ भारत विभाग द्वारा भारतीय भाषा उत्सव में प्रदर्शित विभिन्न प्रादर्शों, चार्टों एवं प्रोजेक्ट फाइलों का भी प्रदर्शन किया गया। कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए श्रेष्ठ चित्रों का भी प्रदर्शन किया गया। प्राथमिक सीसीए विभाग के स्टाल में विद्यार्थियों द्वारा संपन्न की गई विभिन्न गतिविधियों की एक झलक दिखाई गई। छात्र हर्षित सिंह कक्षा 12वीं ने थ्रीडी मॉडल की सहायता से रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली और इसके निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। ज्ञात हो कि छात्र हर्षित और उसके मित्र आसमान में 500 फीट तक ऊपर जाने वाले रॉकेट का सफल प्रक्षेपण कर चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ.योगेंद्र पांडेय एवं संदेश निनावे द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page