Uncategorized

खेत में रखे गिलास से कीटनाशक पी गया युवक

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन खैरागढ़। गातापार निवासी गौतम गोंड (24 वर्ष) शुक्रवार को खेत गया हुआ था। काम के दौरान प्यास लगने पर उसने एक गिलास से पानी पी लिया। गिलास में कीटनाशक दवा रखी हुई थी जिसका अंदेशा न होने से युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में गौतम को खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए लगातार निगरानी में रखा है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में परिजनों सहित ग्रामीणों में गहरी चिंता का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page