Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

केसीजी जिले के जिला व जनपद पंचायतों में होगा भाजपा का कब्जा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नवीन जिला केसीजी में दो चरणों में हुये मतदान के बाद जिला व जनपद पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। जिले में हुये भाजपा प्रत्याशियों की जीत को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि जिला निर्माण के बाद हुये प्रथम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मोदी की गांरटी व विष्णुदेव साय के सुशासन पर मुहर लगाकर भाजपा के अधिकृत व समर्थित प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की है और इसी के साथ कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। ज्ञात हो कि पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू के कुशल नेतृत्व व भाजपा नेता विक्रांत सिंह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत की 10 में से 8 सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत व समर्थित प्रत्याशी श्रीमती हेमलता निजाम मंडावी, श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार, विक्रांत सिंह, ललित चोपडा, दिनेश वर्मा, श्रीमती अरूणा सिंह बनाफर, श्रीमती जमुना कुर्रे व श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन ने जीत हासिल किया है। श्री साहू ने कहा कि भाजपा की स्पष्ट बहुमत के बाद नवीन जिला केसीजी में भाजपा का प्रथम अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनना निश्चित है। इसी तरह छुईखदान एवं खैरागढ़ जनपद पंचायत में भी भजपा के अधिकृत एवं समर्थित प्रत्याशिओं की एकतरफा जीत के साथ अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनना तय है। जिले के ग्राम पंचायतों में भी अधिकांश पंच-सरंपच भाजपा समर्थित हैं जो यह दर्शाता है कि गांव में मोदी की गांरटी के साथ विष्णुदेव सरकार के 13 माह के कार्यकाल में किसान, महिला, गरीब व युवाओं के लिए हुये कार्यों पर सभी वर्ग ने मुहर लगाया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page