KCG

केसीजी जिले की 221 ग्राम पंचायतों में रोजगार, आवास और चावल उत्सव का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की सभी 221 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस आवास दिवस और चावल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार आवास और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य आवास योजनाओं के तहत स्वीकृत मकानों को 90 दिनों के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। हितग्राहियों को किश्त राशि निर्माण प्रगति और तकनीकी जानकारी भी दी गई। वहीं मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने और मांग के अनुसार नए कार्य शुरू करने पर चर्चा हुई। मोर गांव मोर पानी मोर तरिया अभियान के तहत नवा तरिया आय के जरिया के लिए संभावित स्थलों का चयन कर आगे की कार्ययोजना बनाई गई।

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सामग्री आपूर्ति और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग जियो टैगिंग शिकायत निवारण और QR कोड के जरिए योजनाओं के प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया गया। जल संरक्षण को लेकर भी पंचायत स्तर पर तैयारी की गई। 10 अप्रैल को प्रस्तावित अभियान के तहत ग्रामीण परिवारों को श्रमदान से घरों में सोखता गड्ढा निर्माण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों पंचायत प्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page