KCG

केसीजी एसटी/एससी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का संतराम बने अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समाज के बीच जागरूकता, भाई चारा, अपने अधिकार की सुरक्षा को लेकर शनिवार 26 अक्टूबर को नगर के अंबेडकर चौक स्थित युवा मितान भवन में एससी/एसटी समाज की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में शामिल एससी/एसटी समाज के लोगों ने सर्व सम्मति से संतराम छेदैया को एससी/एसटी संघर्ष मोर्चा (गैर राजनैतिक संगठन) का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमेश कोठले को बनाया गया वहीं संघ के संरक्षक के रूप में संतोष मारिया, मंशाराम सिमकर, उत्तम बागड़े, रामजी कंवर, पल्टू राम बघेल, जगन टंडन, महेश बंजारे को चुना गया। इसी तरह उपाध्यक्ष कोसन दास कोसरे, महासचिव केदार मेश्राम, कोषाध्यक्ष जगदीश कोसरे, सहसचिव सुमित टांडिया, संयोजक सतीश टाण्डेकर, सहसंयोजक राधे लाल उके, मीडिया प्रभारी प्रशांत सहारे, आनंद घृतलहरे सहित कार्यकारणी सदस्य में राम अवतार नेताम, जयपाल सोरी व अशोक मांडवी को शामिल किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page