KCG

नवीन कन्या महाविद्यालय में वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में वीर बाल दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार 26 दिसंबर को सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों की शहादत में यह दिवस मनाया गया। इस दौरान गोविंद सिंह के चार पुत्रों में दो पुत्र साहिबज़ादे जोरावर सिंह व साहिबजादे फतेह सिंह को इस्लाम धर्म कबूल ना करने पर दीवार पर चुनवा दिया था। जोरावर व फतेह सिंह के धर्म के प्रति निष्ठा व बालपन के अदम्य साहस को याद किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कविता, रंगोली, भाषण व पोस्टर आदि कलात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

पोस्टर प्रतियोगिता में गीतेश पटेल प्रथम व मुस्कान दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में प्रो.रोहित लाल देवांगन ने वीर बाल दिवस मनाने के उद्देश्य को बताया। दुर्वासा सिंह ने सिक्खों के धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह व गुरु नानक देव के संबंध में अपने विचार रखे। डॉ.मेधाविनी तुरे ने सिक्ख संप्रदाय के दसवें गुरु गोविंद सिंह व उनके चार पुत्रों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह का परिचय दिया साथ ही उन वीरों की शहादत को बताते हुये धर्म की रक्षा के लिए उनकी निष्ठा से अवगत कराया। कार्यक्रम में नेहा साहू, भूपेंद्र साहू, मैथिली पटेल, पोषण साहू, मानिकचंद बंजारे, पायल सुधाकर, अजय वर्मा व टिकेश्वरी पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page