अपराध

चोरों का हौसला बुलंद अब डीईओ ऑफिस के बगल में बख्शी स्कूल का टूटा ताला

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. नगर में पुलिस की रात्रि गश्त पर अज्ञात चोर सवालिया निशान लगा रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (डीईओ ऑफिस) में आधी रात हुई चोरी की घटना के दूसरे दिन ही कार्यालय से सटे सबसे पुराने बख्शी स्कूल में भी चोरों ने धावा बोला है। बख्शी स्कूल में पीछे गेट का ताला तोड़कर घुसे अज्ञात चोरों ने यहाँ प्राथमिक और पूर्व मा.शा. के मध्यान्ह भोजन कक्ष का ताला तोड़कर वहाँ से गैस सिलेंडर, मध्यान्ह भोजन का चांवल, दाल, मसाला चोरी कर फरार हो गये। सुबह स्कूल पहुँचे कर्मचारियों ने ताला टूटा देख इसकी सूचना शिक्षकों को दी जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन कक्ष का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने भौतिक लैब, प्राचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष का भी ताला तोड़ दिया हैं। हालंकि इन कमरों से कोई सामानों की चोरी नहीं हुई है। प्राचार्य श्री वर्मा ने बताया कि पिछले साल भी इसी स्कूल में चोरों द्वारा कई कमरों का ताला तोड़ा गया था। भौतिक लैब के बहुत से लोहे के टुकड़ो की चोरी की गई थी। स्कूल में लगातार चोरी की घटना से स्कूल प्रबंधन भी परेशान हो गया है।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page