Advertisement
Uncategorized

केंद्रीय बजट सत्र के परिप्रेक्ष्य में भाजपा का महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केंद्रीय बजट सत्र के परिप्रेक्ष्य में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. रेखा मेश्राम ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए केंद्रीय बजट में महिलाओं से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला रोजगार आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा तथा आधारभूत संरचना विकास से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। संवाद कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट को जनहितकारी बताते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को मातृशक्ति को मिलने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दी। केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है जिनमें महिला सम्मान बचत पत्र के माध्यम से 7.5 प्रतिशत ब्याज दर पर बचत का अवसर, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा एवं विवाह के लिए बचत प्रोत्साहन, लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल, सी-मार्ट योजना के जरिए महिला उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, महिला उद्यमिता अभियान के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी योजना तथा महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कौशल विकास एवं जॉब प्लेसमेंट केंद्रों की स्थापना जैसे प्रावधान शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बिशेषर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता घम्मन साहू, महामंत्री नवनीत जैन, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद सदस्य ज्योति जंघेल, जयंती साहू, प्रीति यादव, किरण गुप्ता, राजलक्ष्मी पंसाली, नीलिमा गोस्वामी सहित विभिन्न मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष, पार्षदगण, जनपद पंचायत की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, क्षेत्रीय महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कार्यक्रम संयोजक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page