छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

दिगर राज्य का बाइक चोर गंडई पुलिस के हत्थे चढ़ा

सत्यमेव न्यूज गंडई। जिले की गंडई पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को एक प्रार्थी ने थाना गंडई पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 50 जेडसी 3801, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये है अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले में पुलिस ने अपराध के तहत धारा 303(2) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को संदेही के मोबाइल नंबर के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नागपुर (महाराष्ट्र) के बेरली, छत्रपति चौक निवासी शंकर नारायण ढोरे उर्फ जग्गु को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया। जब्ती की कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिगर राज्य के आरोपी की गिरफ्तारी जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page