KCG

यातायात पुलिस के साथ सड़क पर उतरें एनसीसी और स्काउट-गाइड के कैडेट, जान बचाने यातायात नियमों की दी समझाइश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले में सड़क दुर्घटना रोकने जिला पुलिस द्वारा रहा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को यातायात पुलिस के साथ एनसीसी और स्काउट-गाइड के कैडेट सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जान बचाने सड़क पर उतरे और नियमों के अनदेखी कर रहे लोगों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी। जानकारी अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में एएसपी नीतिश कुमार गौतम के दिशा निर्देश में जिला यातायात प्रभारी शक्ति सिंह व पुलिस जवानों के साथ शासकीय कन्या शाला खैरागढ़ के स्काउट गाइड, बख्शी (विक्टोरिया) स्कूल खैरागढ़ के एनसीसी के कैडेट्स द्वारा यातायात नियमों के पालन के प्रति विभिन्न कार्यक्रमों जागरूकता अभियानों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है वहीं यातायात नियमों का अवहेलना कर नाबालिक बच्चे एवं बिना हेलमेट तथा सीट बेल्ट नहीं पहने व्यक्तियों को यातायात नियम से चलने निर्देशित किया गया।

जिला मुख्यालय खैरागढ़ के अंबेडकर चौक, टेम्पो स्टैंड चौक, इतवारी बाजार चौक, अमलीपारा तिराहा आदि महत्वपूर्ण स्थानों में एनसीसी स्काउट, गाइड के छात्र-छात्राओं ने मोटरसाइकिल व कार चालकों को यातायात नियम का पालन करने अनुरोध किया। आम लोगों को बिना हेलमेट नहीं चलने हिदायत दी गई। आम-जन को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने एवं आम-जन में यातायात नियमों के पालन के लिये यातायात पुलिस का अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page