Advertisement
अपराध

कीटनाशक के सेवन से युवक की मौत


सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. कीटनाशक के सेवन से 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार खैरागढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 7 किमी दूर स्थित ग्राम बैहाटोला में सोमवार की सुबह-सुबह गांव में रहने वाले मनी निषाद पिता तेजूराम निषाद उम्र 42 वर्ष ने अपने घर में जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी जिसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल खैरागढ़ उपचार के लिये भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान ही जहरीले कीटनाशक के प्रभाव के कारण युवक की मौत हो गई। मामले में खैरागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की है वहीं युवक की लाश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या क्यों की है इसका कारण अब तक अज्ञात है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page