Uncategorized

खैरागढ़ में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की जांच

खैरागढ़। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से खैरागढ़ थाना क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त और विजिबल पुलिसिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों की जांच की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, एसडीओपी खैरागढ़ एवं एसडीओपी गंडई के नेतृत्व में केसीजी पुलिस की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान अवैध जुआ-सट्टा संचालित करने वालों और अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों की भी जांच की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों को भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी। अभियान के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने बताया कि विजिबल पुलिसिंग का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गश्त और निगरानी से पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने, कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page