Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

किसानों से संवाद कर विक्रांत ने योजनाओं की दी जानकारी

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने रविवार को खैरागढ़ एवं छुईखदान ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों में दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की वहीं किसानों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। दौरे में भाजपा जिला अध्यक्ष बिशेसर साहू, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, भाजपा नेता टी.के. चंदेल, नवनीत जैन, गोरेलाल वर्मा, भावेश कोचर, भोज बंजारे, बलराम वर्मा, जीवन देवांगन, भुनेश्वरी देवांगन, संदीप वैष्णव, अशोक साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। दौरे की शुरुआत छुईखदान ब्लॉक के ग्राम कोड़का से हुई जहाँ प्राचीन महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्री सिंह ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। इसके बाद ग्राम भण्डारपुर की सेवा सहकारी समिति केंद्र में किसानों के साथ संवाद कर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। समीक्षा बैठक में किसानों ने अपने सुझाव भी रखे। अन्य धार्मिक स्थल दर्शन
ग्राम करेला में माँ भवानी, बनबोड़ में बनछोर बाबा, बोइर डीह में ज्योत-जंवारा तथा चिखलदाह में आयोजित ज्योति कलश एवं माता रानी दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर श्री सिंह ने ग्रामीणों की खुशहाली की प्रार्थना की। ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी दौरे के दौरान महिला समूहों, किसान प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। ग्रामीणों ने जनसमस्याएँ भी रखी जिन पर उपाध्यक्ष ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस सघन दौरे से जहाँ धार्मिक आस्था मजबूत हुई वहीं शासन की योजनाओं की जानकारी भी सीधे गाँव तक पहुँची।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page