KCG

राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत जिले में हो रहा निरंतर आयोजन

ससत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खैरागढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का निरंतर आयोजन हो रहा है। ग्राम भूलाटोला में पोषण माह आयोजन के संदर्भ में पोषण माह संबंधी गतिविधि पोषण प्रदर्शनी एवं एनीमिया टेस्ट का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्राम के विभिन्न शाला त्यागी बालिकाओं का एनीमिया टेस्ट किया गया। पोषण प्रदर्शनी में पोषक तत्वों से युक्त विभिन्न खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन कर उन खाद्य पदार्थों में उपस्थित गुणवत्ता के विषय में बताया गया। आंगनबाडी केन्द्र भूलाटोला में 0 से 6 वर्ष के सर्वेक्षित बच्चों के वजन एवं ऊंचाई का सत्यापन परियोजना अधिकारी पद्मजा सिन्हा द्वारा किया गया। इस दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आरके जाम्बुलकर, बीएमओ विवेक बिसेन व पर्यवेक्षक मनीषा साहू सहित ग्रामीण महिलाओं के साथ स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page