कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर खैरागढ़ पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेलखैरागढ़। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विवाद एवं अशांति फैलाने की शिकायत पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया। जानकारी अनुसार थाना खैरागढ़ क्षेत्र में विवाद करने, अशांति फैलाने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने तथा आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सूरज यदु पिता महेश यदु निवासी पाण्डादाह थाना खैरागढ़ तथा महेश्वर निषाद पिता माखन निषाद निवासी अमलीडीह खुर्द थाना खैरागढ़ के विरुद्ध कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ थाना खैरागढ़ पुलिस ने धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा क्रमांक 49/345/2026 एवं 50/346/2026 तैयार किया। इसके बाद दोनों प्रकरणों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी खैरागढ़ के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों व्यक्तियों को न्यायालय के आदेशा पर जेल भेजा गया।पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने, सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खैरागढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। जिला पुलिस ने दोहराया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Exit mobile version