पॉलिटिक्स

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पत्नी और बेटी भी उतरी चुनावी मैदान में

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही अप्रत्यक्षों के परिजन भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के समर्थन में उनकी पत्नी व बेटी ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है. ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में खैरागढ़ विधानसभा के ग्रामचारभांठा, तेंदुभाठा, जोम में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के पक्ष में प्रचार-प्रसार करते हुए उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल व पुत्री स्मिता बघेल साथ में क्षेत्रीय विधायक यशोदा वर्मा एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण गांव गांव डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं और आने वाले शुक्रवार 26 अप्रैल को पंजा छाप में बटन दबाकर अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाने अपील कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page