Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव

कांग्रेस कर रही है लोकतंत्र बचाओ मशाल – शांति मार्च/रैली का आयोजन

सत्यमेव न्यूज. केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही रवैये एवं केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के षड्यंत्र के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश अनुसार 31 मार्च को लोकतंत्र बचाओ मशाल – शांति मार्च/रैली का आयोजन किया गया है साथ ही राजनांदगांव, खैरागढ़ एवं मोहला मानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाना है. इस आयोजन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिसमें राजनांदगांव के प्रभारी राजेंद्र तिवारी अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग, खैरागढ़ छुईखदान गंडई के प्रभारी डॉ. थानेश्वर पाटिला प्रदेश महामंत्री एवं मोहला मानपुर चौकी के प्रभारी राजेंद्र साहू प्रदेश महामंत्री, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग को नियुक्त किया गया है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी खैरागढ़ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में एवं मोहला के प्रेस कॉन्फ्रेंस, मशाल रैली में सम्मिलित होंगे. लोकतंत्र बचाओ मशाल – शांति मार्च/रैली का आयोजन जिला मुख्यालयों में किया जाना है. राजनांदगांव जिले का आयोजन राजनांदगांव में, खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का आयोजन खैरागढ़ में एवं मोहला मानपुर चौकी का आयोजन मोहला में किया जाना है. सभी जिलों में निवासरत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई एवं मोहला मानपुर चौकी जिले में निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, कांग्रेस के समस्त संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला ब्लॉक अध्यक्ष व जिला ब्लॉक पदाधिकारियों, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जिला, जनपद, ग्राम पंचायत के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्यों को लोकतंत्र बचाओ मशाल – शांति मार्च/रैली में सम्मिलित होने का आग्रह किया है. उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने दी है.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page