KCG

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी समर कुमार आज खैरागढ़ प्रवास पर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आम आदमी पार्टी (आप) छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी (दिल्ली) समर कुमार शनिवार को खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश सह-प्रभारी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। आम आदमी पार्टी के खैरागढ़ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और संगठनात्मक ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश सह-प्रभारी कार्यकर्ताओं को चुनावी दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि समर कुमार का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करेगा। बैठक के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दों, जनता से जुड़े विषयों और पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page