KCG

कलेक्टर कार्यालय के सामने भीषण सड़क हादसा स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलटी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. बीती रात करीब 11.30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने टिकरापारा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हो गया छुईखदान की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर वहां खड़ी एक दूसरी स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारती हुई पलटी खा गई।

जानकारी अनुसार खैरागढ़ के गोल बाजार निवासी कपील बैद अपने दो रिश्तेदारों के साथ अपनी कार स्विफ्ट डिजायर(CG 08 AG 0403) से शादी समारोह में शामिल होने छुईखदान गए थे, करीब 11.30 बजे वे छुईखदान से वापस खैरागढ़ लौट रहे थे जैसे ही उनकी कार कलेक्टर कार्यालय के पास पहुंची कार की रफ्तार तेज होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर वहां खड़ी उबैद खान की स्विफ्ट डिजायर कार(CG 04 MH 8110) को टक्कर मारती हुई पलट गई, हादसे में कार में सवार कपील बैद व उनके रिश्तेदारों को हल्की फुल्की चोटें आई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page