Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

कलेक्टर और एसपी ने किया खैरागढ़ के सलोनी स्थित उप जेल का निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा (एसपी) ने मंगलवार को उप जेल खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदी बैरकों, पाकशाला (रसोई), अस्पताल कक्ष, मुलाकात कक्ष और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्टर ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, विचाराधीन एवं सजायाफ्ता मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और व्यक्तिगत समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान जेल की स्वच्छता, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बंदियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए और नियमानुसार सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएये। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जेल प्रबंधन को हर स्तर पर मानवाधिकारों का पालन करते हुए बंदियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करानी होंगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व जेल स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page