KCG

रानी रश्मि देवी शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता और वरिष्ठ प्राध्यापक जितेंद्र कुमार साखरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजशास्त्र विभाग की अतिथि व्याख्याता डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया ने बताया कि सामाजिक संगठन का प्रमुख आधार है परिवार। परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है, जो सामाजिक संबंधों का आधार है और आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रणाली के रूप में कार्य करता है। परिवार सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित और आगे बढ़ाता है, और बच्चों के सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अतिथि व्याख्याता डॉ.उमेंद चंदेल, अंजली सिंह, खेमपाल और अंजली पटेल ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें दुर्गा पाल, सुनीता वर्मा, रीना बर्मन, दिव्या वर्मा, खेमेन्द्र कुमार, वासुधुर्वे, पीतांबर यदु, डाकेश्वर वर्मा, देव प्रकाश साहू और कंचन शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page